न गाड़ी मिली न सैलानी युवक

सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के एनएच पांच पूर्र्वनी झूला के पास सतलुज नदी में गिरी गाड़ी और युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक और गाड़ी को तलाश करने के लिए पुलिस के अलावा 24 सेना के जवान भी मोर्चा संभाले हुए हैं।
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक युवक गाड़ी के साथ नदी में समा गया था। दो दिन से पुलिस टीम,आईटीबीपी और फायर के जवान सतलुज नदी के किनारे जगह-जगह गाड़ी और युवक मंगेश की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक हाथ कुछ नहीं लग पाया।
रविवार को सुबह से ही रिकांगपिओ थाना प्रभारी लक्ष्मण ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम और आर्मी के जवान काशंग नाले से लेकर कड़छम डैम तक लापता युवक को गाड़ी को तलाश करने में जुटे रहे। उपायुक्त किन्नौर डीडी शर्मा ने बताया कि रविवार को लापता युवक और गाड़ी की तलाश में सेना के 24 जवानों की मदद ली गई है। वहीं प्रशासन और पुलिस लापता युवक और गाड़ी को सेना के जवानों के साथ तलाश जारी है।

 

Related posts