
मंडी। आईटीआई मंडी में युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने जा रहे हैं। 12 मई को हाला विस्टन क्लाइमेट सिस्टम इंडिया लिमिटेड कंपनी यहां कैंपस इंटरव्यू करवाने जा रही है। कंपनी ने कैंपस इंटरव्यू के लिए आईटीआई प्रशासन से संपर्क साधा था। प्रशासन ने कंपनी को इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। भिवंडी (राजस्थान) स्थित कंपनी को इलेक्ट्रीकल, फीटर, मेकेनिक व्हीकल, वेल्डर, मेकेनिक (डीजल), टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर ट्रेड में प्रशिक्षित युवाआें की जरूरत है। कंपनी ट्रेनी लेवल-एक पर 7000 सीटीसी प्लस 500 अटेंडेंस इनसेंटिव, ट्रेनी लेबल-दो पर 8500 सीटीसी प्रतिमाह प्लस 500 अटेंडेंस इनसेंटिव तथा आईटीआई अप्रेंटिक्स 4500 सीटीसी प्लस पांच सौ अटेंडेंस इनसेंटिव प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त मुफ्तट्रांसपोर्ट, 75 प्रतिशत कैंटीन सुविधा तथा मुफ्त वर्दी तथा सेफ्टी शूज की सुविधा भी कंपनी की ओर से दी जाएगी। प्लेसमेंट सैल इंचार्ज अशोक जस्वाल तथा जिला तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रधान दिनेश कुमार ने यह जानकारी दी।
