एक मई से दो महंगाई भत्ते की किस्त

मंडी। राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड सदर यूनिट मंडी की मासिक बैठक प्रधान रमेश वालिया की अध्यक्षा में हुई। बैठक में राज्य महामंत्री चंद्र सिंह मंडयाल मौजूद रहे। मांगाें को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सरकार से सभी मांगाें को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया।
पेंशनर्स ने मांग की है कि 5, 10 एवं 15 प्रतिशत पेंशन अलाउंस को मूल पेंशन मेें जोड़ा जाए। महंगाई भत्ते की किस्त एक जनवरी 2014 से जारी की जाए। पेंशनर्स को विद्युत भवन कांपलेक्स में आफिस चलाने के लिए एक कमरा दिया जाए तथा विद्युत मंडलों को मेडिकल बिलों की अदायगी के लिए ज्यादा से ज्यादा धन उपलब्ध करवाने की मांग की गई। इस मौके पर कामेश्वर शर्मा, जगीर चंद वर्मा, अछरू राम गौतम, महेंद्र सिंह गुलेरिया, बृज लाल, विनोद कुमार, जितेंद्र वालिया, सतीष कुमार शर्मा, टीके गुप्ता तथा सिधु राम हांडा ने भी अपने विचार रखे। इकाई सचिव हेम राज मल्होत्रा ने उन सभी सदस्याें से वार्षिक चंदा देने का आग्रह किया है जिन्होंने 2014-15 का वार्षिक चंदा अभी तक अदा नहीं किया है।

Related posts