मनी ट्रांसफर दफ्तर के ताले टूटे

बैजनाथ (कांगड़ा)। बीड़ के चौगान बाजार में मनी ट्रांसफर कार्यालय के शटर के ताले तोड़कर चोर 99 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठान की प्रतिनिधि अनुराधा ठाकुर ने चोरी के संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है। चोरों ने कार्यालय से हजारों रुपये चोरी किए। डीएसपी पुनीत रघु ने पुलिस दल के साथ मौके का दौरा किया है। बुधवार देर रात को हुई चोरी की घटना का पता वीरवार सुबह ही चल सका है। सुबह प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि ने जब कैश रखने वाली सेफ की जांच की तो उसमें से एक लाख 99 हजार रुपये गायब थे। बाद में अच्छी तरह देखने पर एक लाख रुपये सेफ के अंदर मिले, जबकि अलग से रखे 99 हजार रुपये गायब थे। डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

परीक्षा परिणाम रहा 98 प्रतिशत
बैजनाथ (कांगड़ा)। विनबा पब्लिक स्कूल का परिणाम 98 प्रतिशत रहा है। स्कूल के छात्र निगम 449 अंक लेकर पहले स्थान पर और मानवी कटोच 412 अंक लेकर दूसरे और सुरभि 410 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। प्रिंसिपल रेणु शर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts