
मंडी। इंडस वर्ल्ड स्कूल में स्कूल काउंसिल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न बच्चों ने शपथ ग्रहण की। इनमें स्कूल कैप्टन के रूप में आर्यन भाटिया ने शपथ ग्रहण की। स्कूल हेड ब्वॉय के रूप में अनुराग वशिष्ठ, स्कूल हेड गर्ल उर्वशी सदाना, स्कूल स्पोर्ट कैप्टन आदित्य ठाकुर, आकाश हाउस कैप्टन समक्ष शर्मा और आकाश हाउस वाइस कैप्टन – अपूर्वा शर्मा , आकाश हाउस स्पोर्ट्स प्रीफेकट साहिल कौंडल, आकाश कल्चरल प्रीफेकट अभिनव गुप्ता, अग्नि हाउस कैप्टन से अर्श पंडित, अग्नि हाउस से वाइस कैप्टन दीपशिखा गुलेरिया ने शपथ ग्रहण की। अग्नि हाउस स्पोर्ट्स प्रीफेक्ट ऋषि राणा, अग्नि हाउस कल्चरल प्रीफेक्ट दिग्विजय ठाकुर, पवन हाउस कैप्टन मेहुल वर्मा, पवन हाउस वाइस कैप्टन स्मृति ठाकुर, पवन हाउस स्पोर्ट्स कैप्टन योगराज, पवन हाउस कल्चरल प्रीफेक्ट पीयूष ठाकुर, पृथ्वी हाउस से कैप्टन उदय भानू सिंह, पृथ्वी हाउस से वाइस कैप्टन अखिल पठानिया, पृथ्वी हाउस स्पोर्ट्स प्रीफेक्ट रजत गर्ग और पृथ्वी हाउस से कल्चरल प्रीफेक्ट के रूप में ईशान सूद ने शपथ ग्रहण की।
