जीप पलटी, एक की मौत

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के चुलिंग में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, अन्य पांच को कोई चोट नहीं आई है। हादसे के समय गाड़ी में छह लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार एक बोलेरो कैंपर एचपी 27ए 1095 पूह से चुलिंग की ओर जा रही थी। इसी दौरान चुलिंग की लियो कैंची के पास गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार विद्या चंद नेगी निवासी चुलिंग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी चालक छैनचुक छैपेल निवासी चुलिंग के अलावा अन्य लोगों को किसी प्रकार की चांट नहीं आई है। सूचना मिलते ही पुलिस का दल भी मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया। जिसका पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी किन्नौर केके वर्धन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related posts