
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग पुलिस सितंबर 2013 में सेब का ट्रक लेकर फरार योगेंद्र उर्फ प्रेम कुमार गांव बोगाओन जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। कोटखाई के अनुराग चौहान गांव 700 पेटी सेब ट्रक नंबर यूपी 08क्यू-9957 में लोड की थी। यह ट्रक कोटखाई से औरंगाबाद भेजा गया था, लेकिन ट्रक ठिकाने नहीं पहुंचा। इसके बाद आरोपी ने सेब उत्पादक को अपना चेहरा नहीं दिखाया। पुलिस ने शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे मोबाइल की लोकेशन पर आरोपी को यूपी में उसके घर पर पकड़ा है। ठियोग पुलिस के डीएसपी रतन सिंह नेगी ने बताया कि मोबाइल टावर लोकेशन की मदद से आरोपी को पकड़ा गया है। रतन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को रविवार को ठियोग न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।
