‘जो मुस्लिम सपा को वोट न दे उसका DNA टेस्ट कराओ’

‘जो मुस्लिम सपा को वोट न दे उसका DNA टेस्ट कराओ’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबु आसिम आजमी ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान सपा को वोट नहीं देगा, उसका डीएनए टेस्‍ट कराना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि जो सपा को वोट नहीं देगा, वह सच्‍चा मुसलमान नहीं है। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में सपा की रैली को बुधवार रात संबोधित करते हुए आजमी ने कहा कि सपा और उसके मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सबसे ज्यादा काम और संघर्ष मुसलमानों के लिए किया।

आजमी ने कहा कि जो मुसलमान मुलायम और सपा की मुखालफत कर दूसरे दलों को वोट करेगा, उनका डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए कि वह सच्‍चा है या नहीं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की हितैषी बनने के दावा करने वाली कांग्रेस हमेशा से मुसलमानों का शोषण करती आ रही है। आजमी ने वादा किया कि सपा अगर इस चुनाव में केंद्र की सत्ता में आई तो वह सच्‍चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करेगी।

Related posts