
पंचरुखी (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत कैलाशपुर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। पंचायत के गांव बड़करी की पाधा बस्ती में पिछले पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अभी गर्मी शुरू हुई ही है कि उन्हें पानी की समस्या सताने लग पड़ी है। उनकी बस्ती में पिछले पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों पंमू, संतोष, राजू, रमेश, कल्याण, हेमा, किरण आदि कई लोगों का कहना है कि उनकी बस्ती में पिछले पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस बाबत उन्होंने विभाग से भी कहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि अब पानी नहीं आया तो वे विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। लोगों का कहना है कि उनकी बस्ती ऊंचाई पर है और उनके घरों से पहले विभाग ने निचले इलाके में चार-पांच कनेक्शन दे दिए हैं। इससे उन्हें परेशानी आ रही है। उधर, विभाग के जेई के ठाकुर का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी लोगों को जल्द पानी दिया जाएगा।
