
सुंदरनगर (मंडी)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मंडी की टीम को ऑल ओवर बेस्ट के खिताब से नवाजा गया। सोमवार को प्रतियोगिता के समापन पर मंडी आईटीआई के खिलाड़ियों ने ऑल ओवर बैस्ट का खिताब हासिल किया है। जोगिंद्रनगर के ललित कुमार को बेस्ट एथलीट की ट्राफी मिली। चार दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिले की दस सरकारी और एक निजी आईटीआई के करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सोमवार को ऊंची कूद प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर आईटीआई के अक्षय कुमार प्रथम, पपलोग के विनय कुमार द्वितीय तथा जोगिंद्रनगर के सुनील कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबाल का अंतिम मुकाबला बगस्याड और मंडी के बीच हुआ। इसमें मंडी विजेता और बगस्याड उपविजेता रहा। कबड्डी में सुंदरनगर और हैप्पी यंग आईटीआई के बीच मैच हुआ। इसमें हैप्पी यंग आईटीआई ने जीत दर्ज की। खोखो का फाइनल मैच हैप्पी यंग और मंडी की टीम के बीच खेला गया। इसमें मंडी विजेता और हैप्पी यंग उपविजेता रहा। बास्केटबॉल में पपलोग विजेता और जोगिंद्रनगर उपविजेता रहा। वुशु प्रतियोगिता में मंडी विजेता और सुंदरनगर उपविजेता रहा। समापन पर तकनीकी शिक्षा निदेशक राजेश्वर गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रदेश खेल समिति सदस्य पीएन आजाद के अलावा बहुतकनीकी कॉलेज सुंदरनगर के प्राचार्य आरके शर्मा और आईटीआई सुंदरगर के प्राचार्य रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
