
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर नूरपुर स्थित आईपीएच कार्यालय के सामने बाइक-कैं टर भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घायल का इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अमित कुमार अपनी बाइक (एचपी 38 सी-1868) पर जसूर की तरफ जा रहा था कि अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कैंटर (एचपी68 ए-0327) से टकरा गई। इस हादसे में अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस में पहले घायल हो नूरपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया। उधर, नूरपुर के एसएचओं मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
