
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर में पोवारी के पास नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को सतलुज नदी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। हालांकि अभी तक पुलिस अज्ञात शव की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोवारी के साथ सतलुज नदी में स्थानीय लोगों ने शव को पानी में तैरते हुए देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और 108 को काल करके सूचना दी। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को सतलुज नदी से निकाल कर रिेकांगपिओ अस्पताल के लाया।
हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी किन्नौर केके वर्धन ने बताया कि पुलिस को जैसे की शव मिलने की सूचना मिली, पुलिस ने मौके पर जाकर ग्र्रामीणों के सहयोग से शव को सतलुज नदी से बरामद किया। उन्होंने कहा कि मृतक प्रवासी लग रहा है। मृतक ने ग्रे रंग का हुड, गुलाबी रंग का जैकेट और नीली पीली कमीज पहन रखी है, जबकि उसकी उम्र 45 साल के आसपास है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है, पुलिस इस बारे में छानबीन कर रही है।
