नो पार्किंग स्थल में पार्क हो रहे वाहन

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में नो पार्किंग जोन में पार्क हो रहे वाहन अनहोनी को न्योता दे रहे हैं। बेतरीब खड़े इन वाहनों से शहर में अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। नियमों की अवहेलना कर रहे वाहन चालकों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। महज चालान काटकर पल्लू झाड़ा जा रहा है।
गुरुद्वारा चौक, मेन मार्केट और चंपा पार्क के साथ कोर्ट रोड़ और कॉलेज चौक में नो पार्किंग जोन में पार्क हुए वाहन अनहोनी को न्योता रहे है। बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों से ट्रैफिक जाम की समस्या से भी आम शहरी परेशान है। शहरवासियों को इससे अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मेन मार्केट के दोनों तरफ वाहन चालक नो पार्किंग जोन में वाहन चालक के वाहन दिन भर पार्क रहते हैं। गौरतलब है कि शैक्षणिक संस्थानों के अधिकतर विद्यार्थी मेन मार्केट के होकर ही बस स्टैंड का रुख करते हैं। निजी सस्थानों के छात्रों अभिषेक, राहुल, नितेश, कमल, रजनी, ममता, मीनाक्षी ने बताया उन्हें मेन मार्केट से होकर ही बिलासपुर जाना पड़ता है। मार्केट में सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। इससे गुजरने वाले वाहनों के जगह कम रहती है। इससे दुघर्टना की संभावना दोगुना हो जाती है। छात्रों ने जिला प्रशासन से नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, एएसपी भूपेंद्र ने कहा कि यातायात नियम तोड़ने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। समय-समय पर चैकिंग की जाती है। यदि कोई वाहन नो पार्किंग में पाया जाता है तो उसके चालान काटे जाते हैं।

Related posts