
धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के मानपुर देवड़ा डकैती में पुलिस ने स्टोन क्रेशर पर काम कर रहे चार कर्मचारियों को तलब किया है। पुलिस घटना के वक्त क्रेशर पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ करना चाहती है। सोमवार आधी रात को मानपुर देवड़ा में स्टोन क्रेशर पर लूटपाट हुई थी। लाखों की नकदी के साथ लुटेरे चंपत हो गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूटपाट के समय स्टोन क्रेशर पर काम कर रहे कर्मचारियों को बंधक बनाया गया था। छानबीन में कार्यालय में तीन दरवाजे होने की पुष्टि हुई है। लुटेरे उसी दरवाजे से भीतर प्रवेश हुए जहां कार्यालय की राशि रखी हुई थी। पांवटा पुलिस के डीएसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस क्रेशर पर काम करने वाले कर्मचारियों की मोबाइल काल डिटेल खंगाल रही है।
