आसाराम की तरह ड्रेस बदलते हैं नरेंद्र मोदी’

आसाराम की तरह ड्रेस बदलते हैं नरेंद्र मोदी’

नई दिल्ली: जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तुलना रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम से कर दी। बिहार के कटिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए शरद यादव ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के पीएम उम्मीदवार आसाराम की तरह ड्रेस बदलते हैं।

वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मोदी को व्याकुल दूल्हा बताते हुए उनकी आलोचना की। पवार ने कहा, ‘मोदी प्रधानमंत्री बनने के लिए उस दूल्हे की तरह व्याकुल हैं जो चाहता है कि जल्द शादी हो जाए। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे पुत्र नीलेश राणे के पक्ष में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। पवार ने कहा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने मोदी से बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जिस प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं वह जर्मनी के नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर की तरह है जिन्होंने पहले खुद को लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित कराया और बाद में एक तानाशाह की तरह देश पर शासन किया।’

Related posts