नाबालिग लापता, अजनबी पर भगाने का शक

थुरल (कांगड़ा)। क्षेत्र में भेड़ बकरियां चराने आए एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी लापता हो गई है। पिता ने किसी अजनबी युवक पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में एक व्यक्ति होली (चंबा) से भेड़ बकरियां चराने आया था। उसके साथ उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की भी थी। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने कहा कि 3 अप्रैल को उसकी लड़की डेरे से लापता हो गई है। तलाश के बाद जब वह न मिली तो उसने रविवार को थुरल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी। किसी अज्ञात युवक पर उसने बेटी को भगाने का शक जाहिर किया है। थुरल पुलिस चौकी प्रभारी दया राम ठाकुर ने कहा कि लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Related posts