ओल्ड स्टूडेंट्स ने सांझा किए अपने अनुभव

मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी में रविवार को ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन का सम्मान समारोह हुआ। समारोह के दौरान पाठशाला के ओल्ड स्टूडेंट एवं सौ वर्षीय जय किशन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसोसिएशन के प्रधान अनिल शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। समारोह के दौरान पंडित मनोहर लाल और उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी सुशील पुंडीर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दिवान चंद टंडन, पंडित मोती राम, चिरंजी हांडा, हुक्म चंद गुप्ता, अच्छरू राम गौतम सहित अन्य ओल्ड स्टूडेंट्स सम्मानित किए गए। समारोह के दौरान छठी से लेकर दस जमा एक कक्षा में विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की गई। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए, जबकि सभी ओल्ड स्टूडेंट्स ने भी गीत संगीत से समा बांधा। इस बीच ओल्ड स्टूडेंट्स ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए। एसोसिएशन के प्रधान अनिल शर्मा ने बताया कि पहली कक्षा से दस जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों में पढ़ाई में अव्वल रहने वाले एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की गई। समारोह के दौरान एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related posts