इलाज को मोहताज किलाड़ के बाशिंदे

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत किलोड़ में स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल पाया है। ऐसे में दो दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों को इलाज के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित सीएचसी किहार या फिर 15 किलोमीटर दूर सिविल अस्पताल सलूणी जाना पड़ता है। लोगों में इस बात को लेकर खासा रोष है कि इस संबंध में अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है। आपातस्थिति में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती हैं।
स्थानीय निवासी रमेश कुमार, उत्तम, राकेश कुमार, जोगिंद्र सिंह, संजय कुमार, निधिया राम, दिनेश कुमार, नरेश, प्यार चंद, राजदीन, प्रेम सिंह, राहुल, विजय कुमार, सुरेंद्र और मान सिंह के अनुसार एक तो उनके गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे में कोई बीमार हो जाए तो उन्हें पहले उन्हें पालकी या पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। नजदीक स्वास्थ्य केंद्र न होने पर गंभीर रूप से बीमार लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती हैं। उन्होेंने सरकार से मांग की है कि किलोड़ में जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए।

Related posts