मेलों के बिना कुल्लवी संस्कृति अधूरी

पतलीकूहल (कुल्लू)। रामनवमी दुर्गाष्टमी मेला पतलीकूहल मंगलवार को धूमधाम से शुरू हुआ। एसडीएम मनाली विनय धीमान नेे विधिवत तरीके से रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मेला मैदान में लगे स्टालों का दौरा कर अवलोकन किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेले भारतीय संस्कृति के परिचायक हैं। कुल्लवी संस्कृति तो मेलों के बगैर तो अधूरी है। लिहाजा मेलों को पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जाना चाहिए। इससे पहले मेला कमेटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर की अगुवाई में एसडीएम का फूल मालाओं के साथ पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं हलाण द्वितीय पंचायत के प्रधान राजीव ठाकुर ने बताया कि पहली सांस्कृतिक संध्या में दीप म्यूजिकल ग्रुप कटराईं के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरी संास्कृतिक संध्या के लिए सेसराम आजाद एंड पार्टी को मंच दिया जाएगा। वहीं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पतलीकूहल के सामाजिक कला मंच आशियां के कलाकारों के नाम होगी।

Related posts