दो महिलाओं की मौत

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)रिकांगपिओ और आनी में दो महिलाओं की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्पा निवासी विन्या देवी (44) रिकांगपिओ आई हुई थी। इसी दौरान वह शौच करने गई, लेकिन वहां वह अचानक गिर गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस
को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया, जहां देर शाम को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी केके वर्धन ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को शव गृह में रखा है, जिसे मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उधर, आनी में बीती शाम एक बुजुर्ग महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई। महिला जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में पांव फिसल जाने से उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कराणा पंचायत के तनोड़ा में एक महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कस्बे के साथ तनोड़ा की रहने वाली 58 वर्षीया लग्न दासी सुखी लकड़ी लाने जंगल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। जब महिला की तलाश शुरू की गई तो उनको रास्ते से करीब सौ मीटर गहरी खाई में देखा गया।
इसके बाद देर शाम आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने छानबीन कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी आनी सुनील नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू
कर दी है।

Related posts