भरमौर से दो गाड़ियां चोरी

भरमौर (चंबा)। उपमंडल में आभूषणों और कार्तिकेय स्वामी की मूर्ति चोरी होने के बाद अब घर के आंगन में खड़ी गाड़ियों को चोर चुराकर ले गए। इन दिनों उपमंडल में चोरी की वारदातें ज्यादा हो रही हैं। संतोष कुमार निवासी लाहल ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने पिकअप गाड़ी घर के आंगन में खड़ी की थी। इस दौरान चोरों ने गाड़ी चुरा ली। वहीं, दूसरे मामले में ऊधम सिंह निवासी गरिमा ने भी शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी पिकअप गाड़ी चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts