
चंबा । शिक्षा विभाग तमाम स्कूलों में 31 मार्च तक टायलेट बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने स्कूलों से प्रस्ताव भी मांगे हैं। प्रस्ताव विभाग के पास पहुंचने के लिए इन स्कूलों को टायलेट बनाने के लिए पैसा मंजूर किया जाएगा। सूत्र खुलासा करते हैं कि 50 से भी अधिक स्कूलों में टायलेट की सुविधा नहीं है। कुछ स्कूलों में टायलेट हैं भी तो खस्ताहाल में। ऐसे में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग ने तमाम स्कूलों से टायलेट निर्माण को लेकर भी जानकारी मांगी है। शिक्षा विभाग तमाम स्कूलों में 31 मार्च तक यह सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इस बारे में उपनिदेशक कार्यालयों की ओर से तमाम स्कूलों के मुखियों को निर्देश दिए गए हैं। 31 मार्च तक टायलेट न बनने पर शिक्षा विभाग स्कूल के मुखियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है। इस बारे शिक्षा विभाग ने ईमेल के माध्यम से स्कूल के मुखियों को अवगत करवाया गया है।
वहीं इस संबंध में उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि 31 मार्च तक तमाम स्कूलों में टायलेट सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। कुछ स्कूलों से टायलेट बनाने को लेकर प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद टायलेट निर्माण के लिए पैसा मंजूर किया जाएगा। 31 मार्च तक टायलेट न बनने पर स्कूल के मुखियाें पर कार्रवाई होगी।
