कांगड़ा में नाबालिग से दुराचार

कांगड़ा (इंदु जम्वाल)उपमंडल के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की ने गांव के ही एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर कांगड़ा थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी लड़की को 29 मार्च रात 11 बजे एक युवक का फोन आया। लड़के ने लड़की को बात करने के लिए बुलाया। फोन आने पर लड़की बाहर आईतो टैक्सी में बैठाकर युवक जबरदस्ती उसे ले गया। अगले दिन लड़की अपने घर आई और उसने आपबीती परिजनों को सुनाई। एएसपी मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाने पर दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts