प्रियांशी साइंस सिटी में जानेंगी आविष्कार

बैजनाथ (कांगड़ा)। विनबा पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रियांशी सूद का चयन साइंस सिटी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। प्रिंसिपल रेणु शर्मा ने बताया कि भारत सरकार ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के मकसद से बच्चों को नए वैज्ञानिक आविष्कारों की जानकारी देने के लिए इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। प्रियांशी ने 9 फरवरी को आयोजित साइंस ओलंपियाड की परीक्षा को उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है और अब प्रियांशी साइंस सिटी जालंधर में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय वर्कशाप में भाग लेंगी। प्रियांशी के परिजनों ने इस पर खुशी जाहिर की है

Related posts