
ठियोग (रामपुर बुशहर)। क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। हालांकि लोगों ने बिजली के अघोषित कट की समस्या को लेकर कई बार बिजली बोर्ड से शिकायत भी की, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो पाया है। आलम यह है कि इस समस्या से शहर के सात वार्डों के सैकड़ों लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोग भी परेशान हैं, लेकिन लोगों की शिकायत के बाद भी बिजली बोर्ड खामोश है। शुक्रवार को भी 11:59 से बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय में काम प्रभावित रहे। वहीं अस्पताल में भी मरीजों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।
नगर परिषद के अध्यक्ष हेमराज वर्मा, सुभाष चौक पर दुकान चलाने वाले सचिन सूद, सुशांत थापर, शैरी सिंह, सोन, नवीन शर्मा, योगेश शर्मा, विनित सूद, हेमराज सूद, वार्ड नंबर सात के व्यापारी अनूप गुप्ता, सरयुवन पंचायत के सुरेश वर्मा, वार्ड नंबर छह में रहने वाले मुनीश शर्मा, प्रताप चंद, वार्ड नंबर एक में रहने वाली रवनीत कौर, वार्ड नंबर चार से आशा कंवर, पंकज ठाकुर, जगदीश कंवर, डा. अशोक, वार्ड नंबर तीन में रहने वाले विजय हेटा, गगन हेटा, वार्ड नंबर दो में रहने वाले दिनेश शर्मा, कमलेश भारद्वाज, नंगल देवी के साथ लगते चिचि गांव देवरी घाट पंचायत भाजपा मंडल के सदस्य भगत राम राठौर, ट्रक यूनियन रही घाट में वीर वेक्टा, छैला सड़क के साथ लगते पौहाच के लक्की का कहना है कि बिजली की समस्या से यहां लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है, लेकिन बिजली बोर्ड के अधिकारी लोगों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। इधर, बिजली बोर्ड के एक्सईएन राजीव ठाकुर का कहना है कि ट्रिपिंग के कारण उक्त परेशानी पेश आ रही है। उधर, एसडीएम ठियोग एमआर भारद्वाज ने बताया कि बिजली बोर्ड को एक सप्ताह में उक्त परेशानी को दूर करने के आदेश दिए गए हैं।
बाक्स..
क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश वर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने मात्र शिलान्यास के पत्थरों में धन खर्च किया है, जबकि लोगों की समस्याओं के बारे में कोई भी गंभीर नहीं है।
