शिवरात्रि के आयोजन पर डीसी सम्मानित

मंडी(ओमप्रकाश)अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के सफल आयोजन पर मंडी बचाओ संघर्ष मोरचा ने डीसी देवेश कुमार को सम्मानित किया। मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र गुलेरिया ने कहा कि इस बार भी मेला कमेटी और जिला प्रशासन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का सफल आयोजन किया गया। इसका श्रेय मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त देवेश कुमार को जाता है। इस बार मेले में प्रशासन की तरफ से बेहतर व्यवस्था की थी। गुलेरिया और उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा की अगुवाई में मोर्चा की कार्यकारिणी ने डीसी देवेश कुमार को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मोरचा ने उपायुक्त से आग्रह किया कि वे भविष्य में मंडी शहर के विकास और शिवरात्रि के महत्व को बरकरार रखने में सहयोग प्रदान करें।

Related posts