महिलाआें ने रोका जीएमआर कंपनी का काम

होली (चंबा)। मौसम साफ होते ही जीएआर कंपनी ने होली में प्रोजेक्ट का काम शुरू करने की कोशिश की, लेकिन जैसे की कं पनी के कर्मचारी व मजदूर साइट पर पहुंचे, स्थानीय महिलाएं वहां आ पहुंचीं और फिर से काम को रोक दिया। शनिवार को सुबह ही कंपनी के कर्मचारी व मजदूर पुलिस कर्मियों को साथ लेकर साइट पर जा पहुंचे। इसके बाद पेड़ की कटाई का काम शुरू कर दिया गया। जैसे ही महिला मंडल की महिलाओं को इसकी भनक लगी, दोपहर 12 बजे के करीब महिलाएं भी वहां जा पहुंचीं। महिला कौशल्या देवी, शेरो, चंचला, पिंकी देवी, अंजू, सरीना व बामरी ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी पेड़ काटने में जुट गए थे। उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो पुलिस कर्मी उनसे उलझ पड़े। उन्होंने कहा कि यहां पर किसी भी सूरत में प्रोजेक्ट का काम नहीं होने दिया जाएगा। ज्ञात रहे कि प्रदर्शनकारी महिलाएं लंबे अर्से से प्रोजेक्ट की सुरंग का निर्माण कार्य आबादी से दूसरी ओर के खाली पड़े किनारे पर करने की मांग करती आ रही हैं।

Related posts