मौत से पहले हुआ था संतोष का झगड़ा

ऊना(विवेक त्रिपाठी) जलग्रां टब्बा निवासी राम किशन ने एसपी ऊना अनुपम शर्मा को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत से पहले उनके बेटे नानक चंद उर्फ संतोष का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। राम किशन ने कहा कि झगड़ा करने आए एक व्यक्ति को उन्होंने भी थप्पड़ मारकर भगाया था। संतोष की लाश कुछ दिन पहले ही रेलवे ट्रैक पर मिली थी। पुलिस तथा परिजनों ने माना था कि संतोष ने आत्महत्या की है। अब संतोष के पिता ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि 18 फरवरी को उनका बेटा ड्यूटी देने गया था। वह चौकीदार था। उसी दौरान उन्हें किसी ने फोन करके कहा था कि संतोष की किसी से लड़ाई हुई है। जिन लोगों से लड़ाई हुई रक्कड़ के उन चार लोगों के नाम भी राम किशन ने एसपी को बताए हैं। राम किशन ने कहा कि वह संतोष को ढूंढने भी गए थे लेकिन वह नहीं मिला। सुबह रेलवे ट्रैक पर संतोष की लाश मिली। राम किशन ने कहा कि उन्होंने थाने में भी इस संदर्भ में शिकायत की है। एसपी अनुपम शर्मा ने शिकायत पत्र पर गौर करने बारे आश्वासन दिया है।

Related posts