कु्एं में डूबा पांच वर्षीय मासूम, मौत

बम्म (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत मैहरी काथला के गांव परनाल में पांच वर्षीय शिवांश की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पंचायत में अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है। जानकारी के अनुसार शिवांश पुत्र अजय कुमार नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा में पहली कक्षा में पढ़ता था। हर रोज की तरह मंगलवार के दिन भी स्कूल गया। स्कूल से वापस आने के बाद वह घर से कुछ ही दूरी पर खेल रहा था कि इस दौरान अन्य बच्चों के साथ खेलते खेलते उसका पांव फिसल गया। इससे वह कुएं में गिर गया। इस दौरान लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। यह सभी प्रयास असफल रहे। ग्राम पंचायत प्रधान उर्मिला कौशल सहित अन्य ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।

Related posts