
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट ने वीरवार तक रिमांड पर भेज दिया है। जहां विजिलेंस आरोपी एसडीओ से पूछताछ कर रही है। आरोपी को रिमांड पर भेजने की पुष्टि विजिलेंस के डीएसपी गुरदयाल सिंह ने की है। लोनिवि के टापरी कार्यालय में तैनात एसडीओ सुरेश शर्मा निवासी लताव डाक घर फतेहपुर सरकाघाट ने ठेकेदार मंगल दास निवासी चगांव से उरनी और चगांव में लगाए गए डंगे की मेजरमेंट पर साइन करने के बदले दस हजार रुपये की मांग की थी, जो बाद में पांच हजार रुपये तय हुई थी। आरोपी को विजिलेंस ने सोमवार को रिश्वत के पैसों के साथ गिरफ्तार किया था।
