
रचौक (मंडी)। बल्हघाटी के गुटकर में सड़क किनारे खड़े ट्राले से कार टकरा गई। हादसे में दो युवकाें की मौत हो गई। घटना देर रात हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रात साढ़े ग्यारह बजे के आसपास हुआ। कार मंडी की ओर जा रही थी। जैसे ही कार गुटकर के पास पहुंची सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से जा टकराई।
इसमें कार में सवार निखिल सूद (27) पुत्र अश्वनी सूद निवासी गुटकर तथा ईशान सूद (26) पुत्र संजय सूद निवासी भराड़ू (जोगिंद्रनगर) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलाें को जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया। अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। रविवार को शव परिजनाें के सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणाें की छानबीन शुरू कर दी है। इधर, घटना की पुष्टि करते हुए एसएचओ बल्ह मदन धीमान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
