वैज्ञानिकों से सीखें आधुनिक कृषि तकनीक

नंगड़ा (ऊना)। (विवेक त्रिपाठी) कृषि विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र ऊना में किसान प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। उपायुक्त अभिषेक जैन ने किसानों को कम खेती में अधिक लाभ लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना खेती और सब्जी उत्पादन में अग्रणी जिला है।
उन्होंने कहा कि कृषि की अधिक जानकारी रखने वाले किसान अधिक लाभ कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर किसान को खेती की अधिक जानकारी होनी चाहिए। वह कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग से आधुनिक जानकारी के साथ प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसान की जागरूकता से ही प्रदेश की उन्नति कर सकता है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि खेती के साथ-साथ डेयरी फार्म, मत्स्य फार्म, मधुमक्खी पालन और मशरूम फार्म, पुष्प उत्पादन को भी अपनाने पर बल दिया जाए। इस मौके पर कृषि विभाग के कृषि उपनिदेशक डा. हरबंस राणा ने हिमाचल प्रदेश द्वारा किसानाें के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी और किसानों को मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया।
इस मौके पर आत्मा के परियोजना निदेशक डा. केशव चौहान, डा. आरएस जसरोटिया, डा. अश्वनी दत्ता, डा. यूसुफ खान, डा. दीपिका भाटिया, डा. संतोष भाटिया, डा. प्यारो देवी, डा. रमेश कुमार और किसानों में तरलोक सिंह, विक्रम सिंह, कृष्ण देव सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Related posts