सीएफएल बल्ब घपले में एक गिरफ्तार

शिमला।(वी डी शर्मा ) न्यू शिमला में एक निजी फर्म में सीएफएल बल्ब घोटाले में पहली गिरफ्तारी कांगड़ा से की गई है। आरोपी का नाम प्रमोद कुमार बताया जा रहा है। इसके तीन साथियों को अभी पुलिस तलाश कर रही है। फर्म की ओर से आरोपियों को करीब पांच लाख के सीएफएल बल्ब बेचने की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोपियों ने सप्लाई तो ले ली लेकिन पैसा नहीं दिया। इस पर थाना न्यू शिमला में वीरेन जालटा की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
पुलिस के मुताबिक फर्म की ओर से इन चारों को चार जिलों का कोआर्डिनेटर बनाया गया था। इनकी जिम्मेदारी थी कि जिलों में सीएफएल बल्ब बेचने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर तैयार करें। आरोपी कुछ दिन तक फर्म के संपर्क में रहे लेकिन सीएफएल बल्ब की सप्लाई लेने के बाद गायब हो गए। आरोपियों ने मोबाइल नंबर भी बदल लिए। लिहाजा, उन तक आसानी से पहुंच पाना काफी मुश्किल था। थाना न्यू शिमला पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उम्मीद है कि दूसरे आरोपियों के बारे में अब जल्द कोई ठोस सुराग लग पाएगा।

Related posts