
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मेलों के आयोजन के लिए नगर पंचायत तलाई ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर पंचायत द्वारा धर्मशालाओं के संचालकों को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई संचालक निर्देशों की अवहेलना करता है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
नगर पंचायत तलाई द्वारा धर्मशालाओं के संचालकाें को अपनी-अपनी धर्मशाला में बने सेफ्टिक टैंकों की सफाई, लाइट की उचित व्यवस्था, ढोल-स्पीकर पर पाबंदी, सफाई की उचित व्यवस्था बनाए रखे के अलावा श्रद्धालुओं से मनमाना शुल्क नहीं वसूलने की सख्त हिदायत दी है। गौरतलब है कि चैत्र मेलों के दौरान कई संचालक श्रद्धालुओं से मनमाने रेट वसूल करते हैं। धर्मशालाओं के सेफ्टिक टैंकों को मेलों के दौरान सफाई करते हैं। इससे श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार नगर पंचायत ने सभी संचालकाें को लिखित निर्देश जारी किए हैं।
नगर पंचायत के सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि धर्मशालाओं के संचालकों को लिखित हिदायत दी गई है। इसके बावजूद भी नगर पंचायत द्वारा धर्मशाला संचालकों के साथ मेले से पूर्व एक बैठक आयोजित की जाएगी।
