
धर्मशाला। मैकलोडगंज के रहने वाले एक 10 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी तिब्बती युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मैकलोडगंज में एक दस वर्षीय बच्चे से तिब्बत के मूल निवासी सेवांग ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीडि़त बच्चे का मेडिकल करवाया है। फोरेंसिक टीम के डा. एसके पाल और सहायक वैज्ञानिक अजय राणा ने आरोपी युवक के कमरे से सुबूत एकत्रित किए हैं। टीम ने कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी कब्जे में लिया है। वहीं, तिब्बतियन सेटलमेंट अधिकारी ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है। फोरेंसिक लैब के सहायक निदेशक एसके पाल ने बताया कि युवक के कमरे से सुबूत एकत्रित किए हैं। एसएचओ मैकलोडगंज प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
