परिवहन मजदूर संघ ने संघर्ष को चेताया

बैजनाथ/पपरोला (कांगड़ा)। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ बैजनाथ शाखा की बैठक शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष बृजपाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें उपस्थित चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों ने तय समय से अधिक ड्यूटी लेने पर रोष जताया। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से इस मसले पर आपत्ति जताते हुए समस्या को हल करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। संघ के सदस्यों ने कहा कि यदि प्रबंधन ने परिवहन कर्मियों से ज्यादा ड्यूटी लेना जारी रखा तो 28 फरवरी से कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। बीते वर्ष दिसंबर में क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से बुलाई बैठक में लिए गए निर्णयों पर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। अड्डा प्रभारी भी उच्च प्रबंधन के 8/48 ड्यूटी के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं, जो श्रम कानून के विपरीत है। संघ ने प्रबंधन से इन समस्याओं को शीघ्र हल करने की मांग की है। बैठक में परिचालक जसवीर सिंह, रविदत्त, देविंद्र सिंह, संजय, हरीश, अभिषेक, विकास, मनोज, ओम प्रकाश, तिलक राज, रामदास, देसराज, गुलशन, अश्विनी, अनिल और चालकों में मोहिंद्र, राजिंद्र, अमर सिंह, बलदेव, जीत सिंह और स्वरूप आदि मौजूद रहे।

Related posts