रल्ली के पास 18 घंटे बंद रहा एनएच

सांगला (किन्नौर)।(विशेश्वर नेगीएनएच-5 में रल्ली के पास वीरवार देर शाम को एक ट्रक के खराब हो जाने से लगभग 18 घंटे तक एनएच बंद रहा। जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। लोगों को भी काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। सड़क मार्ग बंद होने से शिमला और रिकांगपिओ से काजा और पूह के लिए सीधे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे तक रल्ली के पास जिला मुख्यालय रिकांगपिओ और रामपुर के तरफ दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान केवल छोटे वाहन चालक जान पर खेलकर सड़क पार करते रहे। शुक्रवार को करीब 12 बजे सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने एक निजी कंपनी की मशीनरी के सहयोग से सड़क में खराब हुए ट्रक को सड़क से हटाया। निगम के सहायक अड्डा प्रभारी वीर चंदराय के अनुसार रल्ली के पास वीरवार देर शाम से ट्रक खराब होने से सांगला-हमीरपुर, हरिद्वार-चंडीगढ़ और धर्मशाला जाने वाले लोगों को बसें बदल कर सफर करना पड़ा। लोगों में जितेंद्र नेगी, ऋतुराज नेगी, मोहन नेगी, लोकेंद्र नेगी, दिव्या नेगी, संजीव शर्मा, अनीता वर्मा, अनीता नेगी, तिलक राज शर्मा, किरण नेगी, संगीता नेगी, कविता चौहान, लक्ष्मी नेगी, अणुराज नेगी, विकास नेगी सहित कई अन्य लोगों के अनुसार रल्ली के पास ट्रक खराब होने के कारण काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। पूरा सामान उठा कर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षमता से अधिक भार उठाने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related posts