राधा तेरा झुमका पर अंकिता ने मचाई धूम

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। राजकीय इंग्लिश माध्यम आदर्श प्राथमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां के वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देश की विभिन्न संस्कृतियों के रंग बिखेर कर खूब समां बांधा। कार्यक्रम में सहायक निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राज कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में चौथी कक्षा की अंकिता ने राधा तेरा झुमका पर नृत्य कर दिखा दिया कि क्या हुआ कि मेरा एक बाजू जन्म से ही नहीं है, लेकिन हौसले बुलंद हैं। अध्यापकों का कहना है कि अंकिता चाहे शिक्षा क्षेत्र हो या खेलकूद, सभी में अपनी प्रतिभा दिखाने में पीछे नहीं रहती। चौथी की ही नितिन, नैय्या, तमन्ना, कल्पना, मीनाक्षी, स्नेहा, इशिता और अनामिका का फिर भी दिल है हिंदुस्तानी पर प्रस्तुति कम नहीं थी। अनामिका ने तुसां कदुं घरे औणा पहाड़ी गाना गाकर वाहवाही लूटी। तीसरी कक्षा के अमन, अनमोल, युवराज, सूर्यन, श्रुति, अभिनव, नेहा, अंकित, वंशिका, दिया, नितिश, आर्य, दीपिका, कशिश, सोनाक्षी, अंशिका और सौरभ की वन टू फोर गाने पर प्रस्तुति को भी सराहा गया। पांचवीं की कोमल और राहुल ने आज मीठी लागे तेरी गाली रे पर प्रस्तुति ने सभी को मोहित कर दिया। करिश्मा, कोमल, प्रिया, स्नेहा, इशिता, पायल, संजना, अंकिता और खुशी ने नगाड़े संग ढोल बाजे व सिरे मेरे छैल गुंदया पर नृत्य कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। दूसरी कक्षा की आंचल, तनीषा, अंजलि, रिया, प्रिया, ,साक्षी, सुदीक्षा और रितिका ने ईना मीना डीका पर छाता नृत्य किया। स्कूल की केंद्र मुख्य शिक्षिका निर्जला शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट सुनाई। मुख्य अतिथि सहायक निदेशक प्राथमिक शिक्षा राज कुमार शर्मा ने बच्चों को इनाम बांटे। इस मौके पर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान जीएस वेदी, खंड प्रधान सुदर्शन कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, महासचिव सतदेव शर्मा, कथोली पंचायत प्रधान राज शहरिया, स्कूल प्रबंधन कमेटी प्रधान सुरेश कुमार, कांग्रेस सचिव सतीश मेहरा भी मौजूद रहे।

Related posts