मंडी जिले में खोला जाए कैंसर अस्पताल : चंपा

डोह (मंडी)। जिला कांग्रेस नेत्री एवं जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर का पंडोह में स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। लोगों ने पंडोह में पीएचसी खोलने की मांग उठाई है। पंडोह चार विधानसभा क्षेत्रों का केंद्रों बिंदु है। चंपा ठाकुर ने पंडोह में पीएचसी की मांग को उचित बताते हुए कहा कि इस मांग को स्वास्थ्य मंत्री से प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग है कि मंडी में एक कैंसर अस्पताल भी खोलें। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चमन राही, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रताप राणा, पूर्व जिप सदस्य सोहन लाल और पूर्व प्रधान बलदेवराज मौजूद रहे।

Related posts