नशे में धूत ट्रक चालक का देलग में कहर

भराड़ी (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के अंतर्गत नेशनल हाईवे-103 पर देलग के पास नशे में धूत तेज रफ्तारी ट्रक चालक ने कहर मचाया। इस दौरान ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मारी। साथ ही यहां पर स्थित एक होटल को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान ट्रक चालक के अलावा एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रविवार शाम के करीब नौ बजे ट्रक नंबर एचपी-23 बी-4449 हमीरपुर से घुमारवीं की ओर आ रहा था कि घुमारवीं से दधोल की तरफ आ रही जीप एचपी-23 बी-1245 को टक्कर मार दी। देखते ही देखते ट्रक ने होटल को भी टक्कर मार दी। होटल मालिक की नैनो कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक पूरी तरह से नशे में धुत था। जीप में तीन लोग स्वार थे। दूसरी नैनो गाड़ी में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। नहीं तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी। फिर भी जीप में सवार जरोड़ा गांव के मुकेश कुमार को सिर पर हल्की चोटें आई हैं। साथ ही ट्रक चालक भी मामूली रूप से चोटिल हुआ है। जिन्हें सिविल अस्पताल घुमारवीं में प्राथमिक उपचार दिया गया।
डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। रात को ही ट्रक चालक का मेडिकल करवा दिया गया है। इसमें की एल्कोहल की पुष्टि हुई है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related posts