मंड में सरकारी सीमेंट के 160 बैग बरामद

धर्मशाला। फतेहपुर के अंतर्गत मंड गांव में एक निर्माणाधीन घर से विजिलेंस ने सरकारी सीमेंट के 160 बैग बरामद किए हैं। सीमेंट के बैगों में नॉट फार सेल लिखा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमेंट के बैगों सहित आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को विजिलेंस अब कोर्ट में पेश करेगी। उसके बाद ही सरकारी सीमेंट के बैगों को लेकर खुलासा हो पाएगा।
विजिलेंस के अनुसार कर्मदीन निवासी मंड तहसील फतेहपुर के निर्माणाधीन घर से 160 बैग सरकारी सीमेंट बैग विलिजेंस ने बरामद किए। विजिलेंस को गुप्त सूचना के आधार पर कर्मदीन के घर में छापा मारा। विजिलेंस की टीम में इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, ओम प्रकाश, कांस्टेबल अजय सिंह, राजेश, रमेश शामिल थे। विजिलेंस ने कर्मदीन के खिलाफ एफआईआर नंबर 2/14 के तहत कार्रवाई की है। विजिलेंस ने आईपीसी की धारा 403, 411 और 13 (2) पीसी के तहत मामला दर्ज किया है। एएसपी विजिलेंस जोगराज ने बताया कि आरोपी को विजिलेंस ने हिरासत में ले लिया है। अब आरेापी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शाहनहर परियोजना में प्रयोग होना था सीमेंट
रे (कांगड़ा)। पुलिस अधीक्षक विजिलेंस विमल गुप्ता ने बताया कि विजिलेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहनहर परियोजना में इस्तेमाल होने वाले सरकारी सीमेंट को शाहनहर के स्टोरकीपर के सुपुर्द कर आरोपी कर्मदीन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी कर्मदीन ने कबूला है कि यह सीमेंट शाहनहर में काम करने वाले किसी ठेकेदार से खरीदा था।

Related posts