चौथे दिन भी बहाल नहीं हुआ नारकंडा

कुमारसैन (शिमला)। भारी बर्फबारी के चलते नारकंडा में एनएच चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाया है। शिमला और चंडीगढ़ जाने वाली सभी बसें वाया सुन्नी भेजी जा रही हैं। इसके अलावा क्षेत्र में ग्रामीण रूट अभी भी बंद चल रहे हैं। इस कारण लोगों की परेशानी अभी भी कम नहीं हुई है। हालांकि एनएच अथॉरिटी का दावा है कि दोपहर तक मार्ग बहाल कर दिया गया है, लेकिन फिसलन के कारण अभी तक सड़क पर वाहन नहीं चल पा रहे हैं। आरएम रामपुर गुरबचन सिंह ने बताया कि सोमवार को भी बसें नारकंडा होकर नहीं भेजी गईं। शिमला चंडीगढ़ की ओर बसे वाया लूहरी सुन्नी होकर भेजी जा रही हैं। इस बारे में एसडीओ एनएच दिनेश सैन ने बताया है कि नारकंडा के पास बर्फ हटा ली गई है, लेकिन कोहरा जमने के कारण अभी भी फि सलन बनी हुई है। जिस पर रेत डाला जा रहा है। क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण रूट भी अभी बंद पड़े हैं। हालांकि सोमवार को सरकारी तंत्र सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है। लेकिन सड़क पर अधिक बर्फ होने के कारण अभी तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया है।

Related posts