
शिमला। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और कमला नेहरू अस्पताल में सालों बीत जाने के बाद भी अल्ट्रासाउंड करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई है। कमला नेहरू अस्पताल में आइजीएमसी से डाक्टर बुलाकर मरीजों के अल्ट्रासाउंड और अन्य लैब टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। अगर आइजीएमसी से रेडियोलॉजिस्ट समय पर न पहुंच पाए तो हर्जाना मरीजों को भुगतना पड़ता है। दूरदराज से आए मरीजों को तो इस कारण खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
डाक्टर मरीजों को अल्ट्रासाउंड करने के लिए आइजीएमसी रेफर करते हैं, लेकिन वहां मरीजों को महीनों बाद की तारीख दी जाती है। परेशानी से निजात के लिए प्राइवेट क्लीनिकों में अल्ट्रासाउंड करवाना बेहतर विकल्प मानते हैं।
—
जल्द ही होगी तैनाती
विभाग में रेडियोलॉजिस्टों की कमी है। अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के निर्देश दे दिए गए हैं, जल्द ही तैनाती करवा दी जाएगी।
निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, डा. कुलतार सिंह डोगरा
