
सिहुंता (चंबा)। समोट बाजार में कूड़े को ठिकाने लगाने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाजार में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। स्थानीय कारोबारी टैक्सी स्टेंड के पास ही कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे बाजार में बदबू फैल रही है व यहां पर गंदगी का आलम बना हुआ है। ग्राम पंचायत की ओर से मार्केट के कूड़े को ठिकाने लगाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय निवासी परमजीत सिंह, विजय कुमार, पवन कुमार, मदन लाल, लेख राज, दर्शन सिंह, आजाद सिंह, अंगरेज व सुदेश ने बताया कि समोट क्षेत्र की सबसे बड़ी मार्केट है, लेकिन इसकी सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने पंचायत से मांग की है कि समोट बाजार के कूड़े को ठिकाने लगाने की उचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा समोट बाजार में शौचालय तक नहीं है। ऐसे में जहां स्थानीय कारोबारियों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बाहर से आने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। समोट उपमंडल सिहुंता का सबसे बड़ा बाजार है। इसके अलावा यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक व एक्सचेंज सहित अन्य विभाग भी हैं। हर रोज यहां पर दस पंचायतों के लोगाें की आवाजाही होती है, लेकिन शौचालय न होने के कारण महिलाओं व अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। शौचालय न होने के कारण कारोबारी व ग्रामीण खुले में गंदगी फैलाने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोग बंटा, राजकुमार, ओम प्रकाश, रामू, अशोक कुमार, सोनू वर्मा, जोगिंद्र, मदन लाल, मनोज कुमार, कुंज लाल और सुमन पाधा ने स्थानीय प्रशासन व पंचायत से मांग की है कि समोट बाजार में शौचालय का निर्माण किया जाए। इससे कारोबारियों सहित बाहर से आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
सिहुंता वाली खबरों के साथ……….
शौचालय वाली खबर के साथ……..
ग्राम पंचायत समोट की प्रधान किरण बाला ने बताया कि जगह न मिलने के कारण समोट बाजार में शौचालय का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सुलभ शौचालय के लिए पंचायत को एक लाख 80 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। शौचालय निर्माण को लगभग दो बिस्वा जमीन चाहिए। जमीन की तलाश की जा रही है। जैसे ही जमीन मिलती है, तो शौचालय का निर्माण कर दिया जाएगा।
………….
कूड़े वाली खबर के साथ ……..
ग्राम पंचायत समोट की प्रधान किरण बाला ने बताया कि स्थानीय कारोबारियों को क ई बार टैक्सी स्टेंड के पास कूड़ा न फेंकने की हिदायत दी गई है, लेकिन कारोबारी बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी ग्राम सभा में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा गंदगी फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
