जेबीटी के 13 पद रह गए खाली

चंबा। चंबा में जेबीटी के 13 पद खाली रह गए हैं। पूर्व सैनिक कोटे के पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण आरक्षित 23 पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसमें से मात्र 10 पद ही भरे गए हैं। जिला चंबा में इस वर्ष जेबीटी के कुल 191 पद भरे जाने थे। इसमें से 151 पद समान्य व एससी, एसटी तथा ओबीसी वर्ग के लिए थे। इसके अलावा पूर्व सैनिक कोटे से जेबीटी के विभिन्न वर्ग के 23 पद शिक्षा विभाग की ओर से भरे जाने थे। समान्य व एससी, एसटी तथा ओबीसी वर्ग के 151 पद पहले ही भर दिए गए थे, लेकिन एक अभ्यर्थी की नियुक्ति वापस ले ली गई थी। इस कारण यह पद खाली हो गया है। इसके बाद सैनिक कोटे के 23 पदों के लिए कुल 15 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 10 को ही नियुक्ति प्रदान की गई। इस कारण 13 पद खाली रह गए। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सुरेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि पूर्व सैनिक कोटे के 23 में से 10 पद भर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण सैनिक कोटे के लिए आरक्षित सभी पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि छह पद अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की ओर से भरे जाने हैं। इसके अलावा अभी तक स्पोर्ट्स कोटे के पदों पर भी भर्ती की जानी है।

Related posts