
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ोह में आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों ने रगांरग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर खूब समा बांधा। समारोह के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मेधावी बच्चों और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। बाली ने बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद और समाज सेवा की अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की चारदीवारी के लिए एक लाख और मंच निर्माण को 50 हजार देने की घोषणा की। समारोह के दौरान बच्चों ने भारत की अनेकता में एकता का नजारा पेश करते हुए पंजाबी, हरियाणवी और लोक संस्कृति तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत कई प्रस्तुतियां दीं। नवाजे गए मेधावियों में कक्षा दसवीं से सुमन चौधरी, प्रिया व अमन, जमा एक साइंस से नेहा राणा, आशीष, रचना और पुष्पेंद्र, आर्ट्स से पिंकी देवी, बवीता व मनु बाला और कॉमर्स से अनिकेत पराशर, संजय और विकास पराशर, जबकि जमा दो आर्ट्स से नेहा, अल्पना, अमिता तथा ज्योति, कॉमर्स से आशीष, यशपाल सिंह व विकास और साइंस से विशाल धीमान, अतुल और अजय सिंह शामिल रहे। खेलकूद और अन्य गतिविधियों में ईशान, सुमन, वैशाली, काजल, रिशी, अंजली, अभिषेक, शबनम, रजनी, अविनाश, कलिस, विकास, साहिल, सौरभ, आशीष, बवीता रंजना, शुभम, मीनाक्षी, मुनीष, पूनम, शिशु, राहुल, राखी और दीक्षा शर्मा को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने मुख्य अतिथि को शाल, टॉपी और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
