आधा दर्जन गांवों में बिजली संकट

सतौन (सिरमौर)। विद्युत सब डिविजन शिलाई के अंतर्गत टटियाणा के आधा दर्जन गांव के छह दर्जन परिवार लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में लो वोल्टेज होने का कारण सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
टटियाणा पंचायत के खनोटी, पटराड़ा, ढाला, चिलकोण, चरची, बडोला गांव को जिस ट्रांसफार्मर से जोड़ा गया है उसी से खदरोटी, भल्ला, चोकि, गुफा मंदिर को भी सप्लाई दी जा रही है। ग्रामीण पुनियाराम, निताराम, सुरेश कुमार, परमानंद, सुरेंद्र कुमार, दौलत राम आदि ने बताया कि इस बारे में शिकायत करने ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जनवरी माह में सहायक अभियंता शिलाई से मिला था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि जब से ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त लोड डाला गया है तभी से उनके गांवों में लो वोल्टेज की समस्या है जिससे गांवों के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग कार्रवाई नहीं करता तो मजबूर ग्रामीण कोर्ट जाएंगे।
विभाग के सहायक अभियंता शिलाई एसएस ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। मौके को देखने के लिए कर्मचारी को भेज दिया गया है। विभाग रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई करेगा

Related posts