अंशकालिक जलवाहक बनें दैनिक भोगी

स्वारघाट (बिलासपुर)। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिक्षा संघ स्वारघाट इकाई ने सरकार के समक्ष आठ साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अंशकालिक जलवाहकों को दैनिक वेतन भोगी बनाए जाने का मुद्दा उठाया है। इकाई के अनुसार दैनिक वेतन भोगियों को शिक्षा विभाग में समायोजित कर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में तैनात किया जाए। जिससे पाठशालाओं में चल रही चौकीदारों की चल रही कमी दूर हो सके।
जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिक्षा संघ स्वारघाट इकाई ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाहण में जिला प्रधान नंद किशोर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि संघ की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि 10वीं पास सेवादारों को प्रयोगशाला परिचर के पद पर पदोन्नत किया जाए। जमा दो पास कर्मचारियों को वरिष्ठता सूची के अनुसार लिपिक पद पर पदोन्नत किया जाए। बोर्ड की परीक्षा के दौरान रात्रि ड्यूटी उप अधीक्षक को चौकीदार के साथ ठहरने के आदेश दिए जाएं। उपशिक्षा उच्च निदेशक विभिन्न पाठशालाओं के मुखियाओं को चौकीदार की छुट्टी का प्रावधान करवाया जाए। जिससे कर्मचारियों को छुट्टी मिल सके।

Related posts