
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत नगर पंचायत, पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पुलिस सामुदायिक योजना के तहत आयोजित बैठक में क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से सहयोग का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने की। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य पुलिस और जन प्रतिनिधियों में जन सहयोग बनाना है।
थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के लिए क्षेत्र में आने वाले प्रवासी या फेरी वाले व्यक्तियों के पुलिस द्वारा पंजीकृत प्रमाण पत्र की जांच करें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में झबोला पंचायत के प्रधान जगत राम, मंलागण पंचायत उप प्रधान सरबजीत सिंह, नघ्यार पंचायत उप प्रधान सुशाील कुमार, घराण पंचायत प्रधान जगदीश चंद, झबोला पंचायत उप प्रधान महेंद्र सिंह ठाकुर, दसलेहड़ा पंचायत प्रधान अशोक कुमार, जड्डू पंचायत प्रधान सुलोचना देवी, नगर पंचायत तलाई के उप प्रधान पवन कौशल, मलरांव पंचायत उप प्रधान ओंकार सिंह चंदेल, भड़ोली कलां उप प्रधान रमेश चंद, घंडीर पंचायत उप प्रधान विजय कौशल सहित अन्य लोेग मौजूद रहे।
