ममलीग में शीघ्र खुलेगी उप तहसील

सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल के तहत ममलीग में उपतहसील कार्यालय स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कल कैबिनेट ने ममलीग के लिए उपतहसील की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि ममलीग में उप तहसील के स्वीकृत होने से कंडाघाट उपमण्डल के सात पटवार सर्कल ममलीग उपतहसील में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले इस क्षेत्र के दूर दराज के लोगों की राजस्व संबंधी कार्य करवाने के लिए कण्डाघाट जाना पड़ता था। उन्होंने यह भी बताया कि अब ममलीग में शीघ्र ही उप तहसील का कार्यालय अपना कार्य आरंभ कर देगा। कांग्रेसली विनोद सुल्तानपुरी, राहुल सिंह ठाकुर, बलदेव ठाकुर, सुरेंद्र सेठी, अरविंद गुप्ता, प्रताप ठाकुर, सुंदर जस्वाल, गीता राम ठाकुर, नाथो राम वर्मा, चतर सिंह रघुवंशी, अजायब सिंह राणा, निर्मला देवी, खेम चंद शर्मा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, इंदु सिंह ठाकुर, सीता राम ठाकुर, डा. मस्त राम, कंवर काला राम, हमिंद्र ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, विजय कुमार, जयवर्धन, अजय चौहान, अरुण शर्मा, सरदार सिंह, मोहन मेहता और निश्चिल ठाकुर, जतिन, सुशील, इंद्रा शर्मा, राम रत्न ठाकुर, हरिमोहन शर्मा, अनुराग शर्मा, सत्या ठाकुर, शिव दत्त, लायक राम वर्मा ने आभार जताया है।

कल बाधित रहेगी बिजली
कंडाघाट (सोलन)। विद्युत मंडल सोलन के सहायक अभियंता जेसी शर्मा ने जानकारी दी कि विद्युत उप केंद्र सोलन में बिजली मरम्मत का कार्य किया जाना है। इस दौरान आगामी नौ फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उप केंद्र कथेड़, कंडाघाट, कसौली तथा सिरमौर जिला के राजगढ़ और सराहां में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्राकृतिक व्यवधान या किसी अन्य व्यवधान के चलते उपरोक्त कार्य की समयावधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

Related posts